ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
दुर्ग

बोरई औद्योगिक विकास केन्द्र में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

दुर्ग। बोरई औद्योगिक विकास केन्द्र, रसमड़ा, जिला दुर्ग स्थित टॉपवर्थ स्टील्स एण्ड पॉवर प्रा. लि. प्रांगण में 4 मार्च से 11 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सप्ताह की शुरुआत 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ध्वज का रोहण कर और सेवानियुक्त कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा शपथ ग्रहण से की गई। इस दौरान सेवानियुक्त कर्मचारियों के लिए सुरक्षा पोस्टर, सुरक्षा स्लोगन, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, और सुरक्षा अभियान आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देना और कर्मचारियों को इसके प्रति जागरूक करना था। सेवानियुक्त कर्मचारियों ने स्वेच्छा से इन कार्यक्रमों में भाग लिया और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास किया।

सप्ताह का समापन 11 मार्च को श्रीनिवास मांगीपुड़ी (कार्यपालक संचालक) के मुख्य अतिथि के रूप में हुआ। इस अवसर पर श्रीनिवास मांगीपुड़ी ने औद्योगिक श्रमिकों को सुरक्षित कार्य करने के उपायों और कार्य वातावरण निर्माण पर विस्तार से बात की। उन्होंने श्रमिकों और नियोजकों की भूमिका पर जोर दिया और कारखाना अधिनियम 1948 के अनुसार सुरक्षा उपायों के पालन का आग्रह किया। उन्होंने जीवन सुरक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की अपील की।

कारखाना प्रमुख जय थॉमस और कारखाना प्रबंधक के. टी. तिड़के ने भी समापन समारोह को संबोधित किया और सुरक्षा उपायों के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

समारोह में बड़ी संख्या में सेवानियुक्त कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे, जिनमें ईकाई प्रमुख जय थॉमस, के. टी. तिड़के, के.पी. सिंग, एम. एस. रेड्डी, मनोज महाजन, रक्तिम अधिकारी, बिनोद कुमार सिंह, कमलेश पवार, एस.डी. रतनू, राज कुमार गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश साहू, और विकास प्रजापति (सेफ्टी ऑफिसर) शामिल थे।

समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और मुख्य अतिथि द्वारा पॉवर प्लांट प्रभाग को शून्य दुर्घटना का रनिंग शिल्ड प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button