ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना: अप्रैल में फिर से खुलेंगे आवेदन, इन महिलाओं को मिलेंगे 1 हज़ार रुपये महीना

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना में एक बार फिर से नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 60 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं और 13 किश्तों में कुल 13,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त कर चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह में पंजीयन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला जा सकता है, जिससे नई लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगी।

महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक संबल को मजबूत करना है।

यदि आप छत्तीसगढ़ की निवासी हैं और इस योजना के तहत पात्रता रखती हैं, तो जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button