ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन 15 अप्रैल तक आमंत्रित

दुर्ग | परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 के अंतर्गत 08 नवीन केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-02 नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा भिलाई 3 में कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।

नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 के आंगनबाड़ी केन्द्र शिव चौक उरला, वार्ड क्रमांक 40 के आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूल पारा गनियारी, वार्ड क्रमांक 37 के आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजन मोहल्ला सिरसाकला, वार्ड क्रमांक 09 के आंगनबाड़ी केन्द्र शीतला पारा भिलाई 03, वार्ड क्रमांक 06 के आंगनबाड़ी केन्द्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी उमदा, वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केन्द्र बगीचा पारा हथखोज, वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ी केन्द्र देवनगर जामुल और वार्ड क्रमांक 14 के आंगनबाड़ी केन्द्र दीनदयाल अटल आवास जामुल में आंगनबाड़ी सहायिका के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन के लिए अर्हताएं- आवेदिका की आयु 18-44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 1 वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता, सहायिका, सह सहायिका, संगठिता को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए, जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।

निवासी होने के प्रमाण में- वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरीय क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके कमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button