ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

न्यायालय परिसर में खड़ी स्कूटी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुर्ग | दुर्ग जिले में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत महिला को न्यायालय परिसर में अपनी स्कूटी खड़ी करना महंगा पड़ गया। मौका पाकर अज्ञात आरोपी ने उसकी स्कूटी एक्टिवा की चोरी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक नगर वार्ड नंबर 24 की निवासी अविनाश कौर भाटिया एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। 28 मार्च को वह जिला न्यायालय दुर्ग में एक मामले की पेशी के लिए करीब 12:00 बजे न्यायालय पहुंची थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी, एक्टिवा (सीजी 07 सी टी 3850) को न्यायालय के पास रोड किनारे लॉक करके खड़ी कर दी थी और पेशी के लिए अंदर चली गईं। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस आईं, तो देखा कि जहां उन्होंने स्कूटी खड़ी की थी, वह गायब थी।

अविनाश ने अपनी स्कूटी की तलाश के लिए आसपास जांच की, लेकिन जब उसे कहीं नहीं पाया, तो उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button