ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

बोरसी कॉलोनी में कुत्तों का आतंक, नगर निगम की अनदेखी से क्षेत्र में दहशत

दुर्ग | दुर्ग के बोरसी कॉलोनी क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सैकड़ों की संख्या में कुत्ते खुलेआम घूम रहे हैं और आने-जाने वाले लोगों को लगातार भौंकते और काटते नजर आ रहे हैं। इस समस्या ने क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ा दी है, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहां के निवासी बताते हैं कि कुत्तों का एक झुंड वाहन चालकों के पीछे दौड़ता है और उन्हें लपकने का प्रयास करता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम की ओर से इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे लोगों में निराशा और आक्रोश देखा जा रहा है।

अगर समय रहते नगर निगम ने इस मुद्दे पर कोई कारगर कदम नहीं उठाया, तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विशेष रूप से बच्चों के लिए यह खतरे की घंटी साबित हो सकती है। नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि इलाके में एक बार फिर शांति और सुरक्षा का माहौल स्थापित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button