ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 अप्रैल को – निजी क्षेत्र के 103 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 25 अप्रैल 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पीटल उतई एवं रिलाईस निपोन लाईफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा अधिसूचित कुल 103 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।

महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पीटल उतई द्वारा डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, आई.सी.यू. ईचार्ज, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ओ.टी. टेक्निशिन, एम्बुलेंस ड्राईवर, सिक्युरिटी गार्ड एवं मेडिकल स्टोर हेतु 88 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त पर्दों हेतु निर्धारित योग्यता एम.बी.बी.एस./बी.ए.एम.एस./जी.एन.एम./बी.एस.सी. नर्सिंग/ डिप्लोमा इस एक्स-रे, लैब टेक्निशियन, ओ.टी. टेक्निशियन/10वी/12वी एवं स्नातक उत्तीर्ण है तथा वेतन 9500 रूपए से 55000 रूपए प्रतिमाह तक है।

रिलाईस निपोन लाईफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाईफ प्लानिंग ऑफिसर (महिला) के 15 पदों हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इस पद हेतु निर्धारित योग्यता स्नातक उत्तीर्ण है। उक्त पद केवल स्नातक उत्तीण विवाहित महिला आवेदकों के लिए आरक्षित है। आवेदक को दुर्ग जिले का निवासी एवं स्वयं का वाहन होना आवश्यक है।

इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button