ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
बलरामपुर

जंगल में शिकार बना मौत का सबब, 12वीं के छात्र को लगी गोली, मौके पर मौत

बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के डिंडो चौकी अंतर्गत ग्राम बेलसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने गए एक छात्र की साथी द्वारा चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय मुकेश कुमार आयाम के रूप में हुई है, जो इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ था।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलसर निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र पंडो शुक्रवार को मुकेश आयाम सहित अन्य ग्रामीणों के साथ बिमलापुर और बेलकोता के जंगल में शिकार करने गया था। दोपहर के समय सभी शिकारी अलग-अलग होकर जंगली सूअर की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच से सरसराहट की आवाज सुनकर राजेंद्र पंडो ने सूअर समझकर भरमार बंदूक से फायर कर दिया। दुर्भाग्यवश वह गोली मुकेश को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मुकेश के तड़पने की आवाज सुनकर राजेंद्र घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घबराए राजेंद्र पंडो ने देर शाम गांव लौटकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण जंगल पहुंचे और डिंडो पुलिस को सूचना दी गई। रात अधिक हो जाने के कारण उस समय शव का पंचनामा नहीं किया जा सका। परिजन और ग्रामीणों ने पूरी रात जंगल में शव की निगरानी की।

शनिवार सुबह डिंडो और त्रिकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। रामानुजगंज एसडीओपी भी दोपहर में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पंडो को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button