ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा: स्व. दिनेश मिरानिया के परिवार को राज्य सरकार देगी 20 लाख की सहायता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी स्व. दिनेश मिरानिया की मौत को अत्यंत पीड़ादायक और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इस दुखद अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की क्षति है। छत्तीसगढ़ की जनता इस कठिन घड़ी में मिरानिया परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो आतंकवादी इस जघन्य कृत्य में शामिल हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी और दोषियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से की गई यह सहायता मिरानिया परिवार के प्रति सम्मान और कर्तव्य का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button