ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

महिला से चाकू की नोक पर सोने की चेन लूटी, खुर्सीपार पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक महिला से चाकू की नोक पर लूट की वारदात हुई है। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात आरोपियों ने महिला की सोने की चेन लूट ली। घटना 8 मई की सुबह 5:00 बजे की है, जब महिला दुकान के लिए अपने घर से निकली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ए. मीना, निवासी सड़क नंबर 54, बालाजी नगर, जोन 2, खुर्सीपार, अपने घर के पास इडली-पूड़ी की होटल चलाती हैं। वह रोज की तरह सुबह दुकान जा रही थीं, तभी सड़क नंबर 54 के चौक के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और चाकू दिखाकर गले से सोने की चेन खींच ली।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बाइक चला रहा युवक काले रंग की शर्ट पहना था और उसने ऑरेंज रंग का गमछा अपने चेहरे पर बांधा हुआ था। उन्होंने मोटरसाइकिल का आंशिक नंबर “8791” देखा।

पीड़िता की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button