ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है:प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर

दुर्ग |  नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में ओर वार्ड नागरिको की शिकायत पर आज लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आरके जैन,उपअभियंता विकास दमाहे के साथ वार्ड 15 सिकोला भाठा में विधायक निधि 50 लाख की लागत से बनाने वाले नव निर्माण सतनाम भवन का निरीक्षण कर ठेकेदार को 24 घंटे के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने के साथ जोरदार फटकार लगाई।प्रभारी ने मौजूद अधिकारियों कहा कि 24 घंटे के भीतर कार्य शुरू नहीं करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

प्रभारी ने कहा विधायक निधि से सतनाम भवन बन रहा है, जिससे यहां होने वाले धार्मिक सामाजिक आयोजनों में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा जल्द भवन को दुरुस्त करने कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर लोग भवन का उपयोग कर सके।

प्रभारी ने वार्ड क्रमांक उरला 57 खेल मैदान और मुक्तिधाम निर्माण कार्य के अलावा वार्ड क्रमांक 4 मांगलिक भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर निर्माण संबंधी सभी पहलुओं की जानकारी लिया।

मौके पर उपस्थित ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा किया जाए। क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार कार्यरत हैं। विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है।

प्रभारी श्री चन्द्राकर ने कहा,विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button