ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

जेआरडी स्कूल सुशासन में 107 आवेदनों का किया गया निराकरण,महापौर पहुची शिविर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महापौर  अलका बाघमार आज हिंदी भवन के सामने जेआरडी स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में पहुँचे।

महापौर  बाघामर ने आयुक्त सुमित अग्रवाल,एमआईसी लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,पार्षद गुलाब वर्मा,उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा अधिकारी/कर्मचारियो के साथ छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

महापौर  अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ शिविर में लगें विभिन्न विभागों के स्टाल में पहुँचकर प्राप्त आवेदनों सहित निराकरण आवेदनों की जानकारी ली।आज शिविर में 107 आवेदनों मांग 85 शिकायत 22 शेष शून्य 107 आवेदनों का निराकरण किया गया।

शिविर में सीसी सड़क व नालीनिर्माण,पट्ट,पेंशन,आत्मानंद स्कूल में एडमिशन,बिजली पोल हटवाने,अवैध कब्जा हटवाने,उपादिन आवेदन, निगम चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की मांग,महतारी वंदन योजना दिलाने की मांग,शहर क्षेत्र में सीसी कैमरा लगवाने सहित पेड़ काटने के अलावा अन्य आवेदन मिले है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा जेआरडी स्कूल में आज शिविर में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में सहभागिता कर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।

इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं को गोद भराई व 2 नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन संस्कार किया। स्थल पर 30 से अधिक  30 किशोरी बालिकाओं का एचबी टेस्ट एवं उनको सेनेटरी पैड वितरण किया गया।साथ ही शिविर में त्वरित लोगो का आधार उपटेड सहित आधार कार्ड बनाया गया।

महापौर  अलका बाघमार ने कहा पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन ही लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है, और हमारी सरकार इस दिशा में सतत संकल्पित है।महापौर ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जनसेवा और सुशासन के प्रति यह अभियान एक सशक्त कदम है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button