ब्रेकिंग
बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ... छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य
दुर्ग

नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने व अनाचार करने वाले फरार आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग| जिले के लंबित अपराधो के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों को पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार कर लंबित प्रकरणो के निराकरण करने हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया |

प्रार्थी द्वारा दिनांक 08.08.19 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बेटी दिनांक 06.08.19 को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है |

जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया जाकर विवेचना के दौरान प्राप्त काल डिटेल के आधार पर उक्त नाबालिक लड़की को निरंतर पतासाजी कर दिनांक 27.09.19 को बरामद करने के पश्चात कथन लेखबद्ध किया गया जिसके द्वारा आरोपी हर्ष दूबे के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाकर शारिरीक संबंध बनाना बतायी जिस पर प्रकरण मे धारा 366, 376 भादवि. 3, 4 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है |

आरोपी हर्ष दूबे जो सन 2019 से लगातार फरार चल रहा था जिसका निरंतर पतासाजी कर करीबन 06 वर्ष बाद मिलने से आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जो घटना को कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button