ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
दुर्ग

अंजोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लड़की से 1 लाख की अवैध उगाही करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग जिले के अंजोरा स्थित डेंटल कॉलेज में एक युवती से ₹1,00,000 की अवैध वसूली करने के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसमें अंजोरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों में वैभव भारती गोस्वामी उर्फ दाऊ (21 वर्ष) एवं प्रियम जैन (24 वर्ष) शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मई 2025 को पीड़िता ने थाना अंजोरा में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी वैभव भारती से वह पिछले तीन वर्षों से परिचित थी और उनके बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन वैभव द्वारा इंस्टाग्राम पर अन्य मित्रों से बातचीत को लेकर संदेह जताते हुए लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण पीड़िता ने उससे संपर्क समाप्त कर दिया था।

इसके बाद आरोपी लगातार इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज भरे संदेश भेजता रहा। 29 मई की शाम लगभग 4 बजे, पीड़िता जब कॉलेज गेट के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी, तब एक फॉक्सवैगन कार, जिसके सामने “डिप्टी कलेक्टर” लिखा हुआ था, आकर रुकी। उसमें से वैभव भारती और उसका मित्र प्रियम जैन उतरे और पीड़िता से ₹1,00,000 की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने प्रेम संबंध की जानकारी घरवालों को देने की धमकी दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के दोस्तों के आ जाने पर दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से भाग निकले।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अंजोरा पुलिस ने धारा 308(2), 308(4), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की। 30 मई को दोनों आरोपी बस से रायपुर भागने की कोशिश में दुर्ग बस स्टैंड पर पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने रायपुर से एक गाड़ी किराए पर ली थी और उसमें नकली ‘डिप्टी कलेक्टर’ की नंबर प्लेट लगाई थी। यह गाड़ी बाद में शिवनाथ नदी के पुल के नीचे छिपाई गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

गाड़ी की डिक्की से असली नंबर प्लेट भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को 30 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। कार व मोबाइल फोन भी जब्त कर जांच जारी है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रेमन साहू, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक बृज मोहन सिंह, एवं आरक्षक रोमन देशमुख की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपियों :-

वैभव भारती गोस्वामी उर्फ दाऊ – उम्र 21 वर्ष, निवासी छेपडापारा, कोंडागांव (हाल शंकर नगर, रायपुर)

प्रियम जैन – उम्र 24 वर्ष, निवासी बाजारपारा, जोक थाना, नुआपाड़ा, उड़ीसा (हाल शंकर नगर, रायपुर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button