ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
भिलाई

सरकारी स्कूल में बड़ी चोरी: हेडमास्टर ऑफिस से टीवी, लैपटॉप और इंडक्शन टॉप ले उड़े चोर

भिलाई, | दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत डुण्डेरा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में चोरी की एक गंभीर वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्कूल के प्रधान पाठक कार्यालय, स्टाफ रूम और स्टोर रूम को निशाना बनाते हुए लगभग ₹60,000 मूल्य का सामान चुरा लिया है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रधान पाठिका उर्वशी शर्मा ने 29 मई की सुबह स्कूल पहुंचने पर देखा कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने हेडमास्टर कक्ष से स्मार्ट टीवी, डेल कंपनी का लैपटॉप, स्टाफ रूम से बजाज कंपनी का इंडक्शन टॉप और स्टोर रूम से स्वच्छता सामग्री चोरी कर ली है।

प्रथम दृष्टया यह चोरी 28 मई की रात से 29 मई की सुबह के बीच अंजाम दी गई है। सूचना मिलने पर उतई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305-BNS एवं 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस अब चोरी के पीछे के अपराधियों की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्कूल को निशाना बनाए जाने से शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है।पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button