ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
देश

RCB नहीं जीती तो पति को तलाक! महिला फैन का अजीबो-गरीब पोस्टर वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मुल्लांपुर। आईपीएल का रोमांच चरम पर है और इसी के साथ क्रिकेट फैंस की दीवानगी भी नए-नए रूपों में सामने आ रही है। गुरुवार को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले के दौरान एक महिला फैन का पोस्टर चर्चा का विषय बन गया।

महिला ने स्टैंड्स से एक पोस्टर दिखाया, जिस पर लिखा था — “RCB अगर फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दूंगी।” यह संदेश अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मजाकिया लेकिन चौंकाने वाले बयान ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है। लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि महिला ने यह बात मजाक में कही थी या गहरे जुनून से, लेकिन इतना जरूर है कि अब RCB के फैंस के लिए यह मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं, भावना से जुड़ गया है।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 वर्षों में चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले RCB 2009, 2011 और 2016 में खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी, लेकिन हर बार खिताब उसके हाथ से फिसल गया।

इस बार फैंस को उम्मीद है कि RCB का खिताबी सूखा खत्म होगा। खासकर वह महिला फैन, जिसने अपने पोस्टर के जरिए पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है — अब सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं, “RCB प्लीज़ जीत जाओ, वरना किसी की शादी खतरे में पड़ जाएगी!”

नौ साल बाद फाइनल में पहुंची RCB:
RCB ने पिछले नौ वर्षों में पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। 2016 के बाद यह टीम कभी भी खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंच पाई थी। इस बार उनके पास इतिहास बदलने का सुनहरा मौका है। हालांकि दूसरी फाइनलिस्ट टीम का अब भी इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button