ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

महापौर बाघमार ने तकिया पारा का निरीक्षण कर लोगों से हुए रूब

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर  अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा नगर निगम के तकनीकि अमला के साथ नाली,नाला साफ-सफाई कार्य देखने आज सुबह वार्ड नं.08 पहुॅचे।

उन्होंने एमआई सी प्रभारी नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य नीलेश अग्रवाल,पार्षद खालिक रिजवी,बाबू ताम्रकर,गुलाब वर्मा के साथ तकिया पारा में पैदल भ्रमण कर लोगों से रूबरू हो सफाई,नाली सफाई एवं पानी के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा किए।

महापौर  बाघमार ने कमिश्नर  अग्रवाल के साथ तकिया पारा के लुचकि तालाब क्षेत्र,इमाम चौक,बम पारा के अलावा चुना लाइन,नवाब मार्ग सहित अशरफ नगर क्षेत्र में घुमकर लोगों से चर्चा कर कहा कि आगामी बारिश के मौसम में वर्षा जनित बीमारी से बचने साफ सफाई रखे,अपने आस पास पानी जमाव की स्थिति निर्मित न होने दे।

उन्होंने रहवासियों से कहा नाली और सड़कों में कचरा न डाले, डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में ही कचरा डाले एवं यूजर चार्ज देवे। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा नाली नालो की सफाई कराई जा रही है, इसमें सहयोग करे और नाली में मलमा आदि न डाले। महापौर ने तकिया पारा वासियो से मुलाकात किए।

वार्ड पार्षद  रिजवी के तकिया पारा में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग पर संबंधित उप अभियंता को प्रक्रिया करने कहा।वार्ड नगर वासियो से महापौर  बाघमार ने मुलाकात कर पानी सफाई के संबंध में चर्चा किए।लोगों से कहा नाली के ऊपर चेम्बर बनावे, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो।

उन्होंने नाली नालों की नियमित सफाई कराने कहा।निरीक्षण के दौरान उप अभियंता मोहित भरकाम,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,प्रकाश अहीर,गौतम साहू,रामलाल भट्ट,मनोहर शिंदे व सहित निगम का अमला उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button