रायपुर
BEO निलंबित: पत्नी को फायदा पहुंचाने के चक्कर में फंसे, तत्काल कार्रवाई

रायपुर | छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित BEO ने पत्नी के ट्रांसफर में निजी हित साधने के लिए नियमों की अनदेखी की थी। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद विभाग ने यह कड़ा कदम उठाया है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग निर्धारित किया गया है। नियमों के अनुसार, इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि युक्तियुक्तकरण जैसी पारदर्शी प्रक्रिया में गड़बड़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।














