ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

पार्टी मनाने गए चार दोस्तों में से दो की मरोदा डैम में डूबने से मौत

भिलाई नगर। नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरोदा डैम में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पार्टी मनाने गए चार दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान जुनैद (22 वर्ष, निवासी चरोदा) और साहिल (22 वर्ष, निवासी हथखोज) के रूप में हुई है। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे फैजल, साहिल, जुनैद और अविनाश नामक चार दोस्त पिकनिक और पार्टी मनाने के लिए मरोदा डैम पहुंचे थे। डैम किनारे मौज-मस्ती के दौरान चारों दोस्त नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान साहिल और जुनैद गहराई की ओर बढ़ गए और डूबने लगे।

डैम में मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए तत्काल उतई स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों को तैरने नहीं आता था, जिससे हादसा हुआ। वहीं, नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

इस दुखद घटना के बाद चरोदा और हथखोज इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button