ब्रेकिंग
पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन...
दुर्ग

थाना पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही: सोने-चांदी की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग  | प्रार्थिया भावना तिवारी पति अनुराग तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी उमदा दिनांक 28.03.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पति अनुराग तिवारी, सास माया देवी पारिवारिक कार्यक्रम में बनारस गये थे घर में यह दिनांक 26.03.25 को अपने छोटे बच्चे के साथ रात्रि में कमरे में अकेली सोई थी आलमारी का लाक खुला हुआ था

कि रात्रि में कोई अज्ञात चोर छत के उपर से कमरे के अंदर घुसकर आलमारी के लाकर में रखे सोने चांदी के आभूषण तथा बगल कमरे में रखे आलमारी व आलमारी के लाकर का लाक तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सोने की दो नग अंगुठी, सोने की चौन, सोने का लाकेट 01 नग, सोने के नाक की खिल 07 नग, चांदी का पायल 8 जोड़ी, चांदी की बिछिया 11 जोड़ी, चांदी का टिफिन 01 नग, चांदी का गिलास 01 नग, चांदी का कटोरी 01 नग, चांदी की चुड़ी 04 जोड़ी, चांदी का सिक्का 40 नग, पीतल का सिक्का, पीतल का कुबेर यंत्र 02 नग, कान की सोने की तीन नग बाली, एक सोने की बिंदी, एक सोने का चौन नगदी 5000/- रूपये कोई अज्ञात घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उक्त आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना पेट्रोलिंग व एसीसीयू की टीम को निर्देशित किया गया था।
दौरान विवेचना अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया व अलग से मुखबिर भी लगाए गए। विवेचना के दौरान संदेही मोहन सागर पिता स्व होरीलाल सागर उम्र 26 वर्ष निवासी पीएम आवास उमदा को अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ कर मेगोरण्डम कथन लिया गया

जो अपने मेमोरण्डम में दिनांक 26.03.25 की रात्रि में दीनदयाल कालोनी उमदा हाउसिंग बोर्ड के एक घर में लोहे के गेट से कुदकर अंदर जाकर छत में चढ़कर छत का दरवाजा खुला रहने से सीढ़ी से अंदर घुसकर एक कमरे के खुला आलमारी लाकर से तथा बगल कमरे के आलमारी व आलमारी के लाकर के लाक को तोड़कर चोरी करना, चार्जिंग में लगे मोबाइल को चोरी करना बताये तथा अपने घर में छिपाकर रखना बताने पर आरोपी के मेमोरण्डम कथनानुसार आरोपी द्वारा अपने घर आलमारी से निकालकर पेश करने पर दो जोड़ी चांदी का पायल दो जोड़ी छः जोड़ी चांदी की बिछिया,

दो नग चांदी का स्वातिक लाकेट, एक जोड़ी बच्चे का चांदी का चुड़ा, एक चांदी की कटोरी, एक सोने का लाकेट, तथा एक रेडमी मोबाइल मोबाइल, तीन नग कान की सोने की बाली, तीन नग नाक का खिल, 14 नग चांदी का सिक्का, 100 नग पीतल के पुराने सिक्के तथा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का राड समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त जाकर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय भिलाई 03 पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरी. अंबर सिंह भारद्वाज, उप निरी. योगेश्वर वर्मा, आर. अरविंद मेढ़े क्र 1211, आर. प्रदीप यादव 689 व एसीसीयू स्टाफ की उल्लेखनिय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button