ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

दुर्ग की बेटी नारायणी पांडे ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया इतिहास

दुर्ग| दुर्ग जिले की बेटी नारायणी पांडे ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। खास बात यह है कि नारायणी अब तक की सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

नारायणी पांडे दुर्ग जिला महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजु पांडे की सुपुत्री हैं। हाल ही में आयोजित 21 दिवसीय समर कैंप जो कि शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी दुर्ग में संपन्न हुआ था, उसमें नारायणी ने भाग लेते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

नारायणी की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे दुर्ग जिले में गर्व की अनुभूति हो रही है। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने बिटिया रानी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और ढेरों बधाइयां दी हैं।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए नारायणी को अनेक संस्थाओं और खेल प्रेमियों द्वारा सम्मानित किए जाने की भी खबर है। उनकी इस मेहनत और सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन और परिश्रम से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button