ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

विधायक गजेन्द्र यादव के जन्मदिन पर होगा रुद्राभिषेक और भजन संध्या, महाकाल की झांकी बनेगी विशेष आकर्षण

दुर्ग। दुर्ग शहर के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर इस बार कुछ खास और आध्यात्मिक आयोजन देखने को मिलेगा। रविवार 16 जून को आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में उज्जैन की तर्ज पर महाकाल का रुद्राभिषेक किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी नेता के जन्मदिवस पर किया जा रहा है।

कान्हा महाराज की पावन उपस्थिति में रुद्राभिषेक

समारोह की विशेषता यह है कि महामंडलेश्वर आचार्य श्री कान्हा जी महाराज स्वयं रुद्राभिषेक की अगुवाई करेंगे। यह पूजा लगातार पांच घंटे तक चलेगी और इसका उद्देश्य केवल विधायक यादव के दीर्घायु जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के सुख-समृद्धि के लिए भी रखा गया है।

भजन संध्या और महाकाल की झांकी होगी मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम स्थल पर शाम 6 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा शिव भक्ति में रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही भगवान महाकाल की दिव्य झांकी प्रदर्शित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अलौकिक अनुभव प्रदान करेगी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

आनंद मंगलम, शिवनाथ नदी ओवरब्रिज के पास आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्रीगण और अन्य विधायक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जनता में उत्साह, तैयारियां जोरों पर

इस आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनता और विधायक समर्थकों में गहरा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक मंडल की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का उदाहरण बनेगा।

गजेन्द्र यादव के जन्मदिवस पर होने जा रहा यह ऐतिहासिक आयोजन दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में एक नई परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button