ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
रायपुर

सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर लगी रोक हटी, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आदेश किया निरस्त, कहा – मीडिया हमारा आईना है

रायपुर | सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी विवादित आदेश को लेकर आखिरकार स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा फैसला लिया है। पत्रकारों के विरोध और विरोध प्रदर्शनों के बाद, उन्होंने आदेश को तत्काल निरस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि, “मीडिया हमारा आईना है, जो कमियों को उजागर कर हमें उन्हें सुधारने का अवसर देता है। हमारा उद्देश्य कभी भी मीडिया की आवाज़ को दबाना नहीं था।”

संशोधित आदेश पर होगी चर्चा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य सचिव विदेश दौरे पर हैं, उनके लौटते ही आपत्तिजनक बिंदुओं पर सभी पत्रकारों की सहमति से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा और एक संशोधित आदेश जारी किया जाएगा।

पत्रकारों के विरोध के बाद आया फैसला

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अंबेडकर चौक पर आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया था। प्रेस क्लब रायपुर के नेतृत्व में पत्रकारों ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिन में आदेश वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा,

“यह तुगलकी और तानाशाही आदेश था, जिसे हटाना हमारी एकजुटता की जीत है।”

अब क्या होगा आगे?

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आगे कोई भी नया निर्देश प्रेस क्लब और पत्रकारों के साथ चर्चा के बाद ही जारी किया जाएगा। अधिकारियों को भी इस निर्णय की जानकारी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button