ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

BREAKING | दो सांडों के बीच लड़ाई की चपेट में आई महिला की हुई मौत, हारने वाले सांड ने भागते हुए लिया चपेट में, देखें वीडियो

गरियाबंद।गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारनाबहाल में रविवार को सांड के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला बाजार से घर लौट रही थी और रास्ते में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। उसी दौरान एक सांड ने महिला पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना एक राहगीर के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।

मृतका की पहचान पीलाबुडू (35) के रूप में हुई है, जो सरनाबहाल के वार्ड क्रमांक छह की निवासी थी। बताया जा रहा है कि महिला दुकान से सामान लेकर लौट रही थी, तभी उसने सड़क पर सांडों को लड़ते देखा और वहां से निकलने की कोशिश करने लगी। इतने में एक सांड ने उस पर हमला कर दिया और सड़क पर पटक दिया। हमले में महिला के पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त वहां अन्य लोग और बच्चे भी मौजूद थे, जो समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए। ग्रामीणों ने तुरंत महिला को अमलीपदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीलाबुडू की शादी सात साल पहले बिरीघाट में हुई थी, लेकिन पति की आत्महत्या के बाद वह मायके में रह रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभावी योजना बनाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button