ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
भिलाई

चोरी की वारदात का खुलासा: जामुल पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग साथी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम

भिलाई | जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित शाह इंडस्ट्रीज कंपनी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। चोरी के इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद मुराद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उज्ज्वल शाह, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई, दिनांक 09 जून 2025 की रात अपनी कंपनी में हुई चोरी की रिपोर्ट जामुल थाना में दर्ज कराने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शाह इंडस्ट्रीज कंपनी, भिलाई से लगभग 15,000 रुपये कीमती लोहे का मशीनरी सामान चोरी कर लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विवेचना शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और मुखबिर सूचना एवं संदिग्ध हुलिये के आधार पर आरोपी मोहम्मद मुराद पिता मोहम्मद इलियास (उम्र 23 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, जिला दुर्ग) को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

बरामदगी:

आरोपी की निशानदेही पर चोरी का मशरूका:

लोहे का मशीनरी सामान (कीमत – ₹15,000)

घटना में प्रयुक्त वाहन – टीवीएस एक्सल (कुल मूल्य – ₹40,000)
बरामद कर लिया गया।

कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने आरोपी को 19 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम का सराहनीय योगदान:

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सौमित्री भोई, सउनि राजेश साहू, आरक्षक रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव एवं अतुल सिंह की विशेष भूमिका रही।

दर्ज अपराध:

अप. क्र. 422/2025 धारा 331(3), 305, 3(5) बीएनएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button