ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

नीले ड्रम’ के बाद अब ‘सूटकेस मर्डर’! सीमेंट में दबाकर की गई हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास एक स्टील के ट्रंक में बंद सूटकेस से सीमेंट में जमा एक युवक की लाश बरामद हुई।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक बड़ा संदूक मिला, जिसमें एक सूटकेस रखा गया था। जब सूटकेस खोला गया, तो उसके अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिला जो पूरी तरह सीमेंट में दबा हुआ था। शव की स्थिति को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पूर्व नियोजित हत्या है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना लग रहा है, लेकिन शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

‘नीले ड्रम’ कांड की दिला दी याद

इस सनसनीखेज वारदात ने हाल ही के ‘नीले ड्रम’ मर्डर केस की यादें ताजा कर दी हैं। ठीक उसी तरह, यहां भी शव को ठिकाने लगाने के लिए सीमेंट का सहारा लिया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस जुटी जांच में

फिलहाल पुलिस हत्या के मकसद, मृतक की पहचान और आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और आसपास के इलाकों की जांच कर रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button