ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

प्रदेश में अब तक 85.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर | छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 85.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 237.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 23.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 83.6 मि.मी., सूरजपुर में 100.7 मि.मी., बलरामपुर में 222.6 मि.मी., कोरिया में 138.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 87.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 43.6 मि.मी. बलौदाबाजार में 69.6 मि.मी., गरियाबंद में 76.3 मि.मी., महासमुंद में 61.7 मि.मी. और धमतरी में 48.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर में 55.5 मि.मी., मुंगेली में 35.6 मि.मी., रायगढ़ में 130.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 73.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 98.0 मि.मी., सक्ती में 57.7 मि.मी. कोरबा में 83.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 88.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।

दुर्ग जिले में 45.3 मि.मी., कबीरधाम में 51.6 मि.मी., राजनांदगांव में 28.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 66.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 48.7 मि.मी., बालोद में 55.2 मि.मी. और बस्तर जिले में 100.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 77.1 मि.मी., कांकेर में 98.3 मि.मी., नारायणपुर में 64.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 138.9 मि.मी., सुकमा में 51.8 मि.मी. और बीजापुर में 181.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button