ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
दुर्ग

बड़ी संख्या में बीड़ी,सिगरेट व तंबाखू जैसे प्रतिबंधित समान जब्त, सात हजार का हुआ जुर्माना

दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आज भी चला विभिन्न स्कूल, कालेजों के आसपास नगर निगम अधिकारियों की टीम ने पान ठेलों व दूकानों की जांच कर तंबाखू, बीड़ी सिगरेट, इत्यादि बरामद कर दूकानदारों से 7 हज़ार से अधिक जुर्माना राशि वसूली की गई।

उल्लेखनीय है कि स्कूल कालेज व अन्य शिक्षण संस्थाओं के आसपास बीड़ी सिगरेट इत्यादि प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री के विरूद्ध कार्रवाई के लिये नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम गठित की है।

इसी कड़ी में अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के द्वारा बाजार विभाग के ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव सहित टीम अमला के साथ शहर में घूम-घूमकर आज निगम द्वारा कोटपा अधिनियम की कार्यवाही के दौरान बोरसी वार्ड क्रमांक 52 शासकीय स्कूल

,विश्वदीप स्कूल के आसपास के अलावा अन्य जगहों पर मौके पर पहुँचकर दुकानों एवं ठेलों में जांच की कार्रवाही के दौरान बीड़ी, सिगरेट, गुटका सहित तंबाखू को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाही किया गया।बात दे कि कार्रवाही के लिए भिलाई बेकरी और नॉन वेज होटल से डिस्पोजल और झिल्ली की जब्ती करने के बाद राशि जुर्माना भी लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button