ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

नेवई पुलिस की बड़ी कामयाबी: फरार गांजा तस्कर प्रभुनाथ सिंह गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त

नेवई | थाना नेवई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रभुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार भी जब्त की है।

गौरतलब है कि दिनांक 03 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर बीएसपी गेट, मौहारी मरोदा नर्सरी के पास रेड कार्रवाई कर दो आरोपियों – एम. कामेश राव एवं यशोदा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के कब्जे से कुल 4.732 किलोग्राम गांजा, एक जुपिटर स्कूटी (CG07CH 2996), इलेक्ट्रॉनिक तराजू और अन्य सामग्री सहित कुल ₹78,100 का मादक सामान जब्त किया गया था। इस संबंध में थाना नेवई में अपराध क्रमांक 107/2025, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी प्रभुनाथ सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी मौहारी मरोदा, नेवई, घटना के दिन से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए आखिरकार उसे 30 जून 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गांजा को तस्करी के लिए वाहन द्वारा लाया गया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (क्रमांक CG07LJ3600) को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र कंवर, आरक्षक विजय कुर्रे, रवि बिसाई और ओमप्रकाश श्रीवास की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:
प्रभुनाथ सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी मौहारी मरोदा, नेवई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button