ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

CGMSC में जुड़े 70 GPS युक्त AC वाहन, अब अस्पतालों तक समय पर पहुंचेगी दवाइयां

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने प्रदेश के अस्पतालों में दवाइयों और जरूरी कंज्यूमेबल आइटम की गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक 70 वातानुकूलित (AC) वाहनों को सेवा में शामिल किया है। इन वाहनों को जीपीएस से लैस किया गया है, जिससे वेयरहाउस से अस्पताल तक दवाइयों की सप्लाई को रियल टाइम ट्रैक किया जा सकेगा।

हर साल 1000 प्रकार की दवाइयों और 600 कंज्यूमेबल आइटम की सप्लाई

कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के अस्पतालों में हर साल करीब 1000 तरह की दवाइयां और 600 प्रकार के कंज्यूमेबल सामान और रीजेंट्स भेजे जाते हैं। इनकी क्वालिटी बनाए रखना और समय पर डिलीवरी बड़ी चुनौती रही है, जिसे अब इन GPS युक्त AC वाहनों से काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।

नेटवर्क नहीं होने पर भी रूट और लोकेशन को करता है रिकॉर्ड

इन वाहनों में लगे अत्याधुनिक जीपीएस की खासियत है कि नेटवर्क नहीं रहने की स्थिति में भी यह लोकेशन और रूट को रिकॉर्ड करता है और बाद में वेब पोर्टल पर अपडेट करता है। इससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या देरी की गुंजाइश नहीं रहेगी।

वेबपोर्टल से लिंक, हर कोई देख सकेगा लोकेशन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और सचिव अमित कटारिया ने इन वाहनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली देखी। मंत्री जायसवाल ने कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इन वाहनों की लोकेशन को CGMSC के वेबपोर्टल से लिंक किया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति इनकी लाइव लोकेशन देख सकता है।

दवाइयों की क्वालिटी बरकरार रखने में AC वाहन बनेंगे गेमचेंजर

गर्मी के मौसम में दवाइयों की गुणवत्ता अक्सर प्रभावित होती थी, खासकर जब उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों में पहुंचाया जाता था। नए AC वाहनों में टेंपरेचर कंट्रोल्ड स्टोरेज की सुविधा दी गई है, जिससे टेंपरेचर सेंसिटिव दवाइयों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा। वैक्सीनेशन और इमरजेंसी कार्यक्रमों में भी ये वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वेयरहाउस की संख्या बढ़ाने की मांग

वर्तमान में प्रदेश के 33 जिलों के अस्पतालों के लिए केवल 16 वेयरहाउस हैं, जिससे लॉजिस्टिक्स में दिक्कतें आती हैं। कॉर्पोरेशन की एमडी पद्मिनी भोई साहू ने वेयरहाउस की संख्या बढ़ाने की मांग मंत्री जायसवाल से की है। मंत्री ने इसे प्राथमिकता में शामिल कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दावे के बावजूद क्वालिटी पर सवाल कायम

हालांकि अधिकारियों द्वारा क्वालिटी मेंटेन रखने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कई बार दवाइयों, इंजेक्शनों, किट्स और अन्य सर्जिकल आइटम्स की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब इन AC वाहनों से सप्लाई चैन को और मजबूत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button