ब्रेकिंग
भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़

शराब भट्टी खोलने के झांसे में लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

पुरानी भिलाई | थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना की जानकारी के अनुसार, ग्राम रिंगनी निवासी प्रार्थी के पुत्र श्रीकांत साहू को आरोपी भवानी शंकर तिवारी ने आबकारी विभाग में अधिकारियों से सिफारिश करने और प्रार्थी की जमीन पर शराब भट्टी खोलने का झांसा देकर 7,28,000/- रुपये की धोखाधड़ी की। इसमें विभिन्न बैंकों के खाते और नगद के माध्यम से रकम ली गई। आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर रकम नहीं दी तो “आपको मरवा दूंगा।”

थाना पुरानी भिलाई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फरीद अहमद को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 325/2025, धारा 319(2), 318(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:

  • फरीद अहमद, पता: चरोदा बस्ती, नेहरू चौक, भिलाई 3, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

पुलिस ने इस कार्यवाही में तत्काल गिरफ्तारी और ज्यूडिशियल रिमांड की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button