ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गंजपारा पुलगांव पुल के नीचे शिव मंदिर के पास की गई, जहां आरोपी अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अमन उर्फ यमन गोंड़ (उम्र 27 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी शोले मसाला मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.760 बल्क लीटर) बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 3200 रुपए तथा बिक्री रकम 150 रुपए सहित कुल 3350 रुपए जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 394/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में प्रआर मनोज निर्मलकर, शाहिद खान, आरक्षक कमलकांत अंगूरे और सुरेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button