ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग तेज, राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा फैसला – छत्तीसगढ़ में पत्रकारों ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी

रायपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस विषय पर सितंबर माह में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष चर्चा की जाएगी और सरकार से इसे लागू करने की मांग की जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने पहल नहीं की, तो आने वाले विधानसभा सत्र में पत्रकार राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे।

बैठक में यह भी तय हुआ कि राष्ट्रीय अधिवेशन दो सत्रों में आयोजित होगा। पहले सत्र में पत्रकारों की कार्यशाला और पत्रकार सुरक्षा कानून पर चर्चा होगी। दूसरे सत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले या पत्रकार हित में आंदोलन करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। अधिवेशन में देशभर से वरिष्ठ पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। इसमें गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, गोवा, मुंबई और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से पत्रकार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने जानकारी दी कि ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा और राकेश प्रताप सिंह परिहार भी मौजूद रहे। सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और अधिवेशन में उनकी आवाज सरकार तक जरूर पहुंचाई जाएगी।

इस ऑनलाइन बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी पुष्पा रोकड़े, राकेश तांबोली, राजेश सोनी, राजा खान, नवरतन शर्मा, सुरजीत सिंह रैना, नरेश चौहान, कृष्णा गंजीर, दीपक, कृष्णा महिलांगे, दिनेश जोहले, नारायण बाइन, रामेश्वर वैष्णव, जावेद खान, कैलाश आचार्य, मनीष, प्रशांत, कौशलेन्द्र यादव, डी.पी. गोस्वामी, अरुण, नितिन रोकड़े, प्रवीण निशी, सुशील बखला, नाहिदा कुरैशी, रवि शुक्ला, संजय शर्मा, अरविंद शर्मा, दीपक साहू, अरुण शेंडे, गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button