ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹6.90 लाख के वाहन बरामद

दुर्ग। जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना नेवई, थाना जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 आदतन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत लगभग 6,90,000 रुपये है, बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी चोरी की गाड़ियों को पेट्रोल खत्म होने या बेचने से पहले अक्सर सुनसान इलाकों में छोड़ देते थे।

नेवई थाना का मामला

थाना नेवई क्षेत्र में एक सक्रिय गिरोह द्वारा कई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आईं। जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम श्रीवास ने पहले भी कई वाहन चोरी किए थे और उन्हें बेचने की फिराक में झाड़ियों में छुपा कर रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

जामुल थाना का मामला

इसी तरह थाना जामुल क्षेत्र में वाहन चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों सोहन यादव उर्फ हिंदी, अविनाश गायकवाड, धनेश्वर साहू और कीर्तिचंद चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने न केवल प्रार्थी नितेश वर्मा की स्प्लेंडर बाइक चोरी करना स्वीकार किया, बल्कि अन्य 10 मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात भी कबूली। आरोपियों की निशानदेही पर सभी बाइक बरामद की गईं।

बरामद वाहन

बरामद मोटरसाइकिलों में स्प्लेंडर, पल्सर, सीडी डिलक्स, ग्लैमर, होंडा हार्नेट और रॉयल एनफील्ड बुलेट जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

आरोपी

  • सोहन यादव उर्फ हिंदी – निवासी रूआबांधा, भिलाई
  • अविनाश गायकवाड – निवासी ग्राम झीट, थाना अम्लेश्वर
  • धनेश्वर साहू – निवासी ग्राम महुदा, थाना अम्लेश्वर
  • कीर्तिचंद चौहान – निवासी झुमरपाली, थाना सराईपाली
  • शुभम श्रीवास – निवासी जबलपुर (म.प्र.), हाल निवासी कातुलबोड़, दुर्ग

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि इस सफलता में सशक्त ऐप और मुखबिर तंत्र ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button