ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना दुर्ग पुलिस ने “सशक्त ऐप” की मदद से वाहन और मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही चोरी के वाहन खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की गई है।

मामला ऐसे खुला

मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बस स्टैंड दुर्ग में चोरी के वाहन और मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उनकी पहचान रमाशंकर उर्फ मुन्ना मेश्राम (निवासी ग्राम धूमा, थाना पाटन) और शशांक मिश्रा उर्फ प्रिंस (निवासी पुलगांव) के रूप में हुई।

चोरी की वारदातें

आरोपी रमाशंकर ने कबूल किया कि वह पिछले 6–7 सालों से दुर्ग बस स्टैंड में रहकर दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पाटन, नंदनी और भिलाई नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करता रहा है। इसके अलावा वह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों से मोबाइल फोन भी चुराता था। चोरी के मोबाइल और वाहन वह शशांक मिश्रा को बेच देता था।

बरामदगी

  • आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया:
  • 6 मोटरसाइकिलें– होंडा ड्रीम, एक्टिवा (दो), हीरो पैशन प्रो, स्प्लेंडर प्लस, टीवीएस एक्सलस सुपर हैवी ड्यूटी
  • 8 मोबाइल फोन– वीवो (3), रियलमी 10 प्रो, सैमसंग (3), मोटोरोला
  • आरोपी
  • रमाशंकर उर्फ मुन्ना मेश्राम, निवासी ग्राम धूमा, थाना पाटन
  • शशांक मिश्रा उर्फ प्रिंस, निवासी पुलगांव

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही चोरी के वाहन खरीदने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button