ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

ईद मिलादुन्नबी जुलूस के बाद मोहसिने आज़म मिशन ने दिखाई अनूठी मिसाल

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत पुराना बस स्टैंड से इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन संपन्न होने के बाद आमतौर पर सड़कों पर कचरा व अव्यवस्था देखी जाती है, लेकिन इस बार दृश्य बिल्कुल अलग था।

जुलूस समाप्त होते ही मोहसिने आज़म मिशन के युवाओं ने तत्काल सफाई अभियान शुरू कर दिया। जुलूस के दौरान सड़कों पर फैले प्लास्टिक, कागज, पत्तल आदि कचरे को युवाओं ने श्रमदान कर पूरी तरह साफ कर दिया। उनके इस प्रयास से न केवल स्थल स्वच्छ हुआ बल्कि नागरिकों में सकारात्मक संदेश भी गया।

स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने युवाओं के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं। आमतौर पर लोग कचरा फैलाते हैं, लेकिन उसे उठाने की जिम्मेदारी बहुत कम लोग लेते हैं। मोहसिने आज़म मिशन ने यह कार्य कर एक आदर्श स्थापित किया है।

नगर निगम महापौर  अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल ,प्रभारी नीलेश अग्रवाल सहित अधिकारियों ने भी इस पहल को स्वच्छता के प्रति समाज को प्रेरित करने वाला कार्यबताया। महापौर एवं आयुक्त का कहना है कि अगर हर आयोजन के बाद लोग इसी तरह जिम्मेदारी निभाएं तो शहर की सुंदरता और स्वच्छता को नया आयाम मिलेगा।

मोहसिने आज़म मिशन के युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि समाज का हर व्यक्ति आगे बढ़कर ऐसे प्रयासों में शामिल हो, तभी वास्तव में स्वच्छ भारतका सपना साकार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button