ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छह मंदिरों से दान पेटी की थी खाली

भिलाई/दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने मंदिरों में चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छह मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक जेल तिराहा स्थित देवांगन होटल के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने आदर्श द्विवेदी (19 वर्ष) और पवन साहू (18 वर्ष), दोनों निवासी कादम्बरी नगर थाना मोहन नगर, को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने पद्मनाभपुर क्षेत्र और आसपास के मंदिरों में चोरी करना कबूल किया।

इन मंदिरों में की थी चोरी

  • राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, कसारीडीह – लगभग ₹3,500
  • शनिदेव मंदिर, बोरसी हाट बाजार – लगभग ₹3,000
  • राम जानकी मंदिर, कोहका चौक – लगभग ₹10,000
  • तीन दर्शन मंदिर, कोहका चौक – लगभग ₹6,000
  • हनुमान मंदिर, कोहका चौक – चिल्लर राशि
  • शिव मंदिर, भेलवा चौक, नेहरू नगर – चिल्लर राशि

आरोपी पूर्व में भी मंदिर चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

दर्ज अपराध

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 313/2025 एवं 314/2025 धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर एवं एसीसीयु टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button