भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

दुर्ग | भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय स्तरीय बैठक दुर्ग के शिवनाथ नदी तट के पास स्थित होटल पृथ्वी पैलेस में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुई, उनके साथ मंचस्थ अतिथि राजनांदगांव संसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, डोमन लाल कौरसेवाडा, रिकेश सेन,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया, तेलगानी विकास बोर्ड आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, आशुतोष दुबे राष्ट्रीय युवा मोर्चा मीडिया टीम सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, युवा मोर्चा संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग, रोहित महेश्वरी युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम शर्मा, आकाश सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, महामंत्री मनोज शर्मा उपस्थित रहे |


आयोजित बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा युवा मोर्चा क कार्यकर्ताओं को पार्टी से जुड़कर राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी गई तथा समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक का विषय में से एक भाजपा संगठन का कार्य विस्तार विचारधारा इसकी मूल भावनाओं को समझना और उसमें कैसे कार्य करना है उस पर विचार करना यह सब जानना होगा हम उसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करती है इस पर हमें चिंतन करना है|
जनसंघ की स्थापना 1951 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की उस समय वे केंद्रीय मंत्री थे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार की पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का बोलबाला था आजादी की लड़ाई में भी कांग्रेस पार्टी का बोलबाला था कांग्रेस पार्टी के पीछे लोग चल रहे थे बाल गंगाधर तिलक की हत्या के बाद आजादी की लड़ाई का नेतृत्व कौन करेगा यह सभी ने सोचा गांधी जी पढ़ाई लिखाई करने के बाद पेश की आजादी के नेतृत्व किया जो व्यक्ति कोर्ट टाई पहनकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वे सब कुछ त्याग कर धोती कुर्ता पहनकर आजादी की लड़ाई लड़ी लोग उनके नेतृत्व के पीछे देश की आजादी लड़ने लगे
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने 8 जिले के युवा मोर्चा की उपस्थिति की समीक्षा करने के पश्चात आगे कहा कि आज इस मंच में जो बैठे हैं कल आप बैठेंगे युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज का नेतृत्वकर्ता बनना है और यह तब संभव होगा जब आप सभी राष्ट्रवादी विचारधारा और अनुशासित रहते हुए संगठन के सदेव कार्य और देश हित के कार्य करेंगे आज युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी है हम सभी को मानव जीवन कितने जन्म के बाद प्राप्त होता है |
उस जीवन को सार्थक बनाने के लिए हमें कार्य करना है हम सब का सौभाग्य हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है और यह पूरे विश्व की एकमात्र पार्टी है साय ने आगे कहा कि सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका हो जितने भी कार्यक्रम हो उसके संपादन में बढ़ चढकर हिस्सा ले उठो जागो और आगे बढ़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो सके उस भाव के साथ हमें कार्य करना है
मैं आप सभी से आह्वान करता हूं भारत को विश्व गुरु बनाने में देशहित और समाज हित में सदैव कार्य करते रहे भविष्य में युवा मोर्चा की टीम का विस्तार होगा विपक्ष के समय जिस तरह से आप सभी ने कार्य किया आंदोलन किया लेकिन आप सभी 2028 29 के चुनाव में अभी से ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए संगठन को मजबूत बनाएं |
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जिसको लीडर बनना है उसे अनुशासित रहना होगा संगठन की बारीकया संगठन की सूझबूझ यह सभी को सीखना होगा आप सभी को मैं उदाहरण देता हूं बालकों का समूह होता है और उसका शिक्षक पूछता है कि किसे किसे स्वर्ग जाना है सभी हाथ उठाये पर आखिरी में बैठा बालक हाथ नहीं उठाया, फिर शिक्षक ने कहा कि किसे किसे नरक जाना है किसी ने हाथ नहीं उठाया फिर शिक्षक ने उस आखिरी में बैठे हुए बालक से कहा कि मैं जब पूछा स्वर्ग किसे जाना है और नरक किसे जाना है|
दोनों में तुमने हाथ नहीं उठाया ऐसा क्यों तो उस बालक ने जवाब दिया कि मुझे ऐसा कार्य करना है कि मैं इस धरती में स्वर्ग को ला संकु हम सभी को ऐसा कार्य करना है कि आप सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ऐसा ही बनना है आप सभी को जो दायित्व मिलेगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना अंत्योदय उस लक्ष्य को प्राप्त करते आप सभी को कार्य करना होगा देश की यशस्वी प्रधानमंत्री अभी वर्तमान में अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान को लेकर कार्य करते आ रहे हैं और उस कार्य में हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी पड़ेगी हमारा देश पहले सोने की चिड़िया कहलाता था और उस सोने की चिड़िया हमें वापस फिर से बनाना आप सभी जितने भी युवा मोर्चा के साथी उपस्थित हैं पूरे जोश उमंग अनुशासित और संगठित रहकर संगठन को मजबूत बनाना है और भविष्य का एक अच्छा लीडर बनना है |
छत्तीसगढ़ अक्षय विकास निगम के अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भाजपा भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि दुर्ग संभाग में 20 विधानसभा सीट आती है और 10 विधानसभा सीट वर्तमान में हमारे पास है आप सभी को मैं धन्यवाद कि आप करता हूं सभी कहते थे की सरकार नहीं बनेगी मैं कहता था सरकार का निर्माण दुर्ग संभाग से होगा आप सभी ने पूर्व की सरकार के चार-चार मंत्रियों को पटखनी दी फिर उसके बाद लोकसभा चुनाव हुए तीन में से तीन हमने जीता उसके बाद नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक परिणाम आप सभी ने लाया आप सभी वे साहसी और जांबाज कार्यकर्ता है जिन्होंने यह परिणाम लाया है |
आज राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व में चाहे सत्ता हो या संगठन हो युवा मोर्चा से आया हुआ कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभा रहा है युवा मोर्चा में जो तप्ता है संघर्ष करता है तराशा जाता है वही भविष्य का लीडर बनता है अब आप सभी का दायित्व बनता है सरकार की योजनाओं एवं उसकी उपलब्धियां को आम जनमानस के बीच लेकर जाएं और जो वातावरण भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है उसे लगातार बरकरार रखें आप सभी से आग्रह है कि जो भी कार्य आप करते हैं सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के साथ-साथ नमो ऐप और सरल अप में भी उसे अवश्य अपलोड करें आपके कार्य शीर्ष नेतृत्व अवश्य देखता है |
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग संभाग की बैठक में उपस्थित समस्त युवा मोर्चा के कारण हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हूं 13 अगस्त के दिन बीजेपी छत्तीसगढ़ ने युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की महत्ती भूमिका मुझे प्रदान की और कुछ दिनों बाद बिहार में कांग्रेस की और राष्ट्रीय जनता दल संयुक्त आम सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी स्व.माता को अपशब्द कहा जाता है दूसरे दिन 36 जिलों में से युवा मोर्चा का कार्यकर्ता राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के पुतला दहन के कार्य में अपनी भूमिका निभाता है|
सिर्फ दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ की स्थिति के कारण पुतला दहन नहीं किया जाता है युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता आज प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया है वह उस भाव के साथ कार्य करें युवा मोर्चा के द्वारा सेवा पखवाड़ा में नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा जो रायपुर के तेलीबांधा से प्रारंभ होकर मरीन ड्राइव तक जाएगी जिसमें लगभग 10000 युवाओं को सम्मिलित करने की तैयारी की जा रही है आप सभी से मैं आग्रह करता हूं युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की शान है जिसे आप सभी अनुशासित रहते हुए उस शान को बरकरार रखेंगे |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को हमें पूर्ण करना और विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने के लिए हम सभी को संगठित अनुशासित रहते हुए आगे कार्य करना है भारतीय जनता पार्टी पंच परमेश्वर को प्रमुख मानती है पंच परमेश्वर बुथ पर वह कार्य करने वाला वह युवा प्रमुख उनमें से एक है जो आप सभी के बीच में से बनाया जाना है मोदी जी कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी विद डिफरेंट अन्य पार्टियों की अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी अलग है |
वह राष्ट्रवादी विचारधारा और अंत्योदय के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्य करती है मैं आप सभी से निवेदन करूंगा कि आप सभी भविष्य के अच्छे लीडर और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व कर्ता बने उसके लिए आप सभी अनुशासित रहे संगठित रहे और दिए गए दायित्व का निर्वाह कुशलता से करें और मुख्य रूप से हमेशा सीखने की इच्छा अपने मन पर रखें | क्योंकि जो सुनता है और सीखना है वही आगे बढ़ता है |
आयोजित बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया आभार संभाग प्रभारी युवा मोर्चा भूपेंद्र नाग ने किया
आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू मंत्री दीपक चोपड़ा विजय जायसवाल मीडिया प्रभारी राजा महोबिया जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू, संभाग के अंतर्गत आने वाले दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा ,कवर्धा, मानपुर -मोहला, बालोद, खैरागढ़ – छुईखदान- गंडई के जिला अध्यक्ष महामंत्री अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता एवं दुर्ग से रितेश शर्मा, नमिता बांसोड़, नवीन पवार, सानिध्य चंद्राकर, राजा बैरागी, अनिकेत यादव ,हिमांशु सिंह ,निरंजन दुबे, उमंग ताम्रकार सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |














