ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा मंत्री का ऐलान: शराबखोरी करने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त, होगी कानूनी कार्रवाई

रायपुर। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शराब पीकर आने वाले शिक्षकों पर कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया है। अब ऐसे शिक्षकों के खिलाफ पहले FIR दर्ज होगी और फिर जांच उपरांत उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।

दरअसल, सरगुजा और बस्तर संभाग के कई स्कूलों से शिक्षकों के शराब पीकर आने की शिकायतें मिली हैं। इतना ही नहीं, छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं के मामले भी सामने आए हैं, जिसने पूरे शिक्षा विभाग को हिला कर रख दिया है।

नए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कहा है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा – “शराबी शिक्षकों पर सबसे पहले एफआईआर होगी, उसके बाद विभागीय जांच के बाद उन्हें सेवा से पृथक किया जाएगा।”

इस सिलसिले में सभी जिलों को पत्र भेजने की तैयारी चल रही है, ताकि सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सरकार का मानना है कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन और नैतिकता सर्वोपरि है, और इसमें कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button