ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

पत्नि की हरकतों से परेशान पति ने गला दबाकर की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज, आरोपी पति गिरफ्तार

दुर्ग/पाटन। पाटन थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान होरीलाल वर्मा (30) निवासी ग्राम पंदर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक 10 सितंबर 2025 को सीएचसी पाटन से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंदर निवासी प्रीति वर्मा (35) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पहले परिजनों ने बताया कि वह अचानक बेहोश होकर गिर गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या (asphyxia – homicide) की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान मृतका के पति होरीलाल वर्मा से पूछताछ में सच सामने आया। आरोपी ने स्वीकार किया कि पत्नी की हरकतों और लगातार विवाद से परेशान होकर उसने गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने परिजनों और पुलिस को बेहोशी का झूठा बहाना बताया।

पुलिस ने आरोपी को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना पाटन के प्र.आर. लोकेश लहरी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button