ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

 

दुर्ग |  शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महापौर  अलका बाघमार और नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित कर नवरात्र महोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर निगम परिवार के सदस्य,एनआईसी पार्षद,अधिकारी, कर्मचारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

नवरात्र के पहले ही दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तिमय माहौल में हर कोई देवी माँ के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहा था।

पूजा-अर्चना के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, पार्षद साजन जोसफ,ललित ढीमर,जितेंद्र राजपूत, दुर्गेश गुप्ता, शुभम गोइर,लता यादव,हेमलता वर्मा,साक्षी वर्मा,चित्रलेखा चंद्राकर, गोपाल खत्री सहित अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के समक्ष श्रद्धा के साथ आस्था व्यक्त की और अखंड ज्योति के सामने दीप जलाए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्र शक्ति और साधना का पर्व है। यह हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नगर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की गई है।”

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि “नगर निगम परिवार नवरात्र के इस पावन अवसर पर नगरवासियों की समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है। मां दुर्गा की कृपा से नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो, यही हमारी सामूहिक प्रार्थना है।”

इस अवसर पर मंदिर परिसर को सजाया गया। रंगोली और पुष्प सजावट ने वातावरण को और अधिक भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। निगम परिवार द्वारा नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर माता रानी की आराधना कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button