ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले में जुआ छापेमारी के दौरान बवाल, युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – थाने में तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात जुआ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम जुआ खेल रहे कुछ युवकों को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे, इसी दौरान एक युवक अंधेरे में पास के कुएं में गिर गया। गहराई ज्यादा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीण देर रात थाने पहुंच गए और पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ते ही भीड़ ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हमला होने से एडिशनल एसपी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक महिला भी इस झड़प में जख्मी हुई है। घायलों को उपचार के लिए विश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-43 पर जाम लगा दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा देने के साथ ही पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंचे मंत्री प्रतिनिधि ने परिजनों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर रात स्थिति पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कई बार अवैध वसूली और जुआ मामलों में ढिलाई के आरोप लग चुके हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button