ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास के तहत 18 आरोपी गिरफ्तार, 476 पौवा शराब और नगदी जप्त

दुर्ग। जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार ऑपरेशन विश्वास के तहत अभियान चला रही है। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ गुरुवार को एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। जिलेभर में 62 स्थलों पर दबिश देकर पुलिस ने 476 पौवा शराब और करीब 25 हजार रुपये की नगदी जब्त की है। इस कार्रवाई में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना पुलगांव क्षेत्र से 5 आरोपियों से 157 पौवा शराब और 13 हजार रुपये नगद, थाना छावनी से 3 आरोपियों से 124 पौवा और 9 हजार रुपये नगद, पुरानी भिलाई से 1 आरोपी से 34 पौवा और 600 रुपये, थाना वैशाली नगर से 1 आरोपी से 30 पौवा, थाना दुर्ग से 3 आरोपियों से 93 पौवा और 1 हजार रुपये, उतई से 2 आरोपियों से 38 पौवा, तथा अण्डा से 1 आरोपी से 30 पौवा शराब जप्त की गई।

इनमें से 16 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत और थाना खुर्सीपार के 2 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1- सुरेश ढीमर, पुलगांव

2- कुलेश्वर साहू, पुलगांव

3- कृष्णा ढीमर, पुलगांव

4- गोपी राम, पुलगांव

5- प्रभूराम बंजारे, पुलगांव

6- प्रेम यादव, छावनी

7- दीपू उर्फ दीपक, छावनी

8- सत्तारा, छावनी

9- सविता जरही, खुर्सीपार

10- विद्या सेमड़ी, खुर्सीपार

11-सीताबाई निषाद, पुरानी भिलाई

12-बी. चन्द्रकला, वैशाली नगर

13-मिथलेश साहू, दुर्ग

14-जमुना साहू, दुर्ग

15-ढाल सिंह, दुर्ग

16-केदार साहू, उतई

17-नंद कश्यप, उतई

18- कृष्णा सिन्हा, अण्डा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button