ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, भिलाई इस्पात संयंत्र के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

दुर्ग  : दुर्ग जिले में अवैध आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीसीयू यूनिट और स्मृतिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत पाए गए, जिनमें एक नियमित कर्मचारी और दो ठेका श्रमिक शामिल हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर 25 नवंबर 2025 को टाटा लाइन, कोहका (चौकी स्मृतिनगर) क्षेत्र में राकेश कुमार सिंह द्वारा मोबाइल से अवैध सट्टा पट्टी लिखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। तत्काल एसीसीयू और स्मृतिनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर राकेश कुमार सिंह, टीका राम साहू और राजरत्न नागदेवते को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपियों के मोबाइल की जांच में लाखों रुपये के सट्टे का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड मिला। तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 86,940 रुपये नगद सहित कुल 1,66,940 रुपये का मसरूका जब्त किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि आरोपी राजरत्न नागदेवते भिलाई इस्पात संयंत्र का नियमित कर्मचारी है, जबकि राकेश कुमार सिंह और टीका राम साहू वहां ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल डेटा की गहन जांच कर रही है तथा सट्टा नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है।

इस कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस एवं एसीसीयू यूनिट भिलाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button