ब्रेकिंग
महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस...
छत्तीसगढ़

आयुक्त सुमित अग्रवाल का औचक निरीक्षण: अतिक्रमण हटाने और सफाई में लापरवाही पर नाराज़गी

दुर्ग :  नगर पालिक निगम।बुधवार सुबह 7:15 बजे आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों की टीम के साथ वार्ड क्रमांक 26, 27 और 28 का भ्रमण कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, सड़क की स्थिति और अव्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सबसे पहले वार्डों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे फैली झाड़ियां और अनावश्यक हरियाली आवागमन में बाधा उत्पन्न करती है, इसलिए इन्हें तत्काल काटकर हटाया जाए।

उन्होंने सड़क क्षेत्र में मौजूद अतिक्रमण को हटवाने के लिए भी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। आयुक्त ने कहा कि मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जे एवं वस्तुओं की अव्यवस्थित ढेरियों के कारण यातायात प्रभावित होता है, इसलिए इसे तत्काल साफ कर सुव्यवस्थित किया जाए।

इसके साथ ही सड़क और नालियों में जमा वेस्ट मटेरियल को शीघ्र हटाने, तथा नालियों व सड़कों की निरंतर सफाई का पालन सुनिश्चित करने को कहा। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई और जल निकासी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त अग्रवाल का यह फील्ड निरीक्षण क्षेत्र में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button