ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

फार्महाउस में खून की होली: कोरबा में तीन लोगों की रहस्यमयी मौत

कोरबा। जिले में एक फार्महाउस से तीन लोगों के शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों में स्क्रैप कारोबारी असरफ मेमन, एक बैगा और उसका साथी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहे हैं कि यह पूरी घटना एक संदिग्ध तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान हुई, जिसे लेकर अब कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर से आए चार बैगा और उनकी टीम ने दावा किया था कि वे विशेष तांत्रिक विधि के माध्यम से 4 लाख रुपये को 4 करोड़ रुपये में बदल सकते हैं। इसी दावे के आधार पर असरफ मेमन अपने परिवार के साथ फार्महाउस पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में यह तथाकथित तांत्रिक क्रिया हो रही थी, उसके बाहर असरफ का परिवार मौजूद था, जबकि भीतर बैगा की टीम और असरफ ही शामिल थे।

कुछ देर बाद कमरे से कोई आवाज न आने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाज़ा खोला गया तो भीतर तीन लोगों की गला घोंटकर हत्या की स्थिति में लाशें पाई गईं। घटना कैसे हुई और किसने हत्या की, इस पर अभी कई सवाल बने हुए हैं।

पुलिस ने चौकसी बरतते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की कई कोणों से जांच की जा रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि यह मामला केवल तंत्र-मंत्र का नहीं, बल्कि धोखाधड़ी और लूट की योजना भी हो सकता है, जिसमें कारोबारी को लालच देकर फंसाया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पूछताछ के बाद घटना की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। यह पूरा प्रकरण क्षेत्र में फैले अंधविश्वास, छल-प्रपंच और तांत्रिक ठगी के खतरनाक नेटवर्क को उजागर करता है, जिसने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button