ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन “सुरक्षा व विश्वास” के तहत 8 वाहन जब्त, 29 पर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

दुर्ग : दुर्ग पुलिस व्दारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की दिशा में विगत दिनों विशेष अभियान चलाया गया| अभियान के तहत सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से वाहन को खडा करने के कारण लगातार हो रहे घटना को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग जिला के समस्त थाना को अपने – अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था|

जिसके तारतम्य में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग पुलिस व्दारा कुल 08 वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर अपराध दर्ज किया गया है| लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का कार्यवाही लगातार जारी रहेगी| अभियान के अंतर्गत थाना जामुल एवं सुपेला में 02 – 02 प्रकरण तथा पद्मनाभपुर, कुम्हारी. पुरानी भिलाई व नंदनी में 01 – 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है|

इसी तरह “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के अंतर्गत शराब का सेवन कर अपराध घटित करने वालो तथा अपराधों के रोकथाम एवं अड्डेबाजी कर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वो तथा अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु विगत दिनों विशेष अभियान चलाया गया| अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जगहों में शराब का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कुल 29 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है|

जिसमे थाना पद्मनाभपुर में 07, मोहन नगर में 05, जामुल, वैशाली नगर व नंदनी में 03 – 03, सुपेला, भिलाई नगर व पुरानी भिलाई में 02 – 02 तथा अंजोरा, जेवरा सिरसा व नेवई में 01 – 01 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है| दुर्ग पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button