ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन

दुर्ग। जिला शिक्षण समिति दुर्ग द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का संयुक्त वार्षिक स्नेह सम्मेलन भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सेठ आर.सी.एस. विधि महाविद्यालय, सेठ बद्रीलाल खंडेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, दाऊरूप्रसाद राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी ने की, जबकि रियर एडमिरल अतुल चंद्र तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि राम गोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के पालन, नशे से दूर रहने और साइबर अपराध से सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हेलमेट का नियमित उपयोग गंभीर दुर्घटनाओं से बचाव में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों से निरंतर संवाद बनाए रखें और मित्रवत व्यवहार करें, जिससे बच्चे अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर सकें।

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने विशेष रूप से जेन-जी को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि व्यक्तिगत व वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा अनजान वीडियो कॉल से दूरी बनाए रखें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रवीण चंद्र तिवारी ने जिला शिक्षण समिति द्वारा संचालित संस्थाओं की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय और महाविद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा निखारने और जिम्मेदार नागरिक गढ़ने का सशक्त मंच हैं।

विशिष्ट अतिथि रियर एडमिरल अतुल चंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति पुरस्कार स्वरूप रजत पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। योग आधारित नृत्य, कथक, छत्तीसगढ़ी, पंजाबी और उड़िया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षण समिति के सचिव दिलीप इंगले, सदस्य वीरेन्द्र शुक्ला एवं अनिल सुराना, महाविद्यालय ज्ञासी निकाय के अध्यक्ष मनोज शर्मा, सभी संस्थाओं के प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा, डॉ. उमाकांती सिंह, अखिलेश अग्रवाल एवं चंद्रिका प्रसाद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा शुक्ला एवं युमैनिका वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वीरेन्द्र शुक्ला द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button