ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

छावनी, दुर्ग एवं भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्र में की गई अड्डेबजों की चेकिंग

दुर्ग |जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह अभियान 19 दिसंबर की शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलाया गया, जिसमें छावनी, दुर्ग और भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्र शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन विश्वास एवं सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मैहर, भिलाई नगर के नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी और छावनी अनुविभाग के अनूप लकड़ा के नेतृत्व में चौक-चौराहों, संदिग्ध स्थानों और अड्डेबाजी के संभावित ठिकानों पर व्यापक चेकिंग की गई। इस दौरान 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया।

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज किए गए। थाना पुलगांव में 7, थाना दुर्ग और खुर्सीपार में 5-5, भिलाई नगर, पाटन और नेवई में 3-3, सुपेला, वैशाली नगर और अंजोरा में 2-2, जबकि पद्मनाभपुर और छावनी में 1-1 मामला दर्ज किया गया। इस तरह जिलेभर में कुल 34 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बना रहे और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button