ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

रिसॉर्ट में भोजन खाने के बाद 5 लोगों की मौत, जांच में कीटनाशक बरामद

छतरपुर, मध्यप्रदेश। खजुराहो के गौतम होटल एंड रिसॉर्ट में हुए फूड पॉइजनिंग मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। जांच में मोनो क्रोटोफॉस कीटनाशक के मौजूद होने की पुष्टि हुई है। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस और प्रशासन की जांच में पता चला है कि रिसॉर्ट में रखे गए आटे में यह कीटनाशक मिल गया था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए खजुराहो पुलिस और प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की है। रिसॉर्ट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है।

एसपी खजुराहो अगम जैन ने बताया कि घटना के तुरंत बाद मामला पंजीबद्ध किया गया और सभी पहलुओं की जांच जारी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में रिसॉर्ट की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जांच दल ने रिसॉर्ट के सभी खाद्य भंडारण और संचालन प्रक्रियाओं की भी समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों। प्रशासन ने स्थानीय जनता और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button