ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़भिलाई

महिला थाना भिलाई में पारिवारिक परामर्श केंद्र के स्टाफ एवं काउंसलरों का सम्मान

भिलाई : महिला थाना भिलाई में स्थापित पारिवारिक परामर्श केंद्र के समर्पित काउंसलरों और थाना स्टाफ का आज पुलिस ऑफिसर्स मेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025 में प्राप्त पारिवारिक शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटान करने वाले कर्मचारियों और काउंसलरों को प्रशस्ती पत्र और सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग विजय अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2025 में कुल 1606 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1464 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। इसके अलावा, प्रत्येक रविवार को पुरुष आवेदकों के लिए भी काउंसलिंग प्रारंभ की गई है, और भविष्य में वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों पर भी काउंसलिंग की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने काउंसलरों को सुझाव दिया कि पारिवारिक विवादों को कम करने और समाज में परिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेजों में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि काउंसलिंग के माध्यम से कानूनी और भावनात्मक सहायता प्रदान कर पारिवारिक जीवन में सुधार लाया जा सकता है।

साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि पारिवारिक परामर्श केंद्र आगे भी प्रत्येक शिकायत का समाधान सावधानीपूर्वक और समय पर करेगा, ताकि परिवारों के टूटने और गंभीर घटनाओं को रोका जा सके।

समारोह में पद्मश्री तंवर (अति. पुलिस अधीक्षक IUCAW, दुर्ग), भारती मरकाम (उप पुलिस अधीक्षक IUCAW), थाना प्रभारी महिला थाना नीता राजपूत, एवं महिला थाना स्टाफ और काउंसलरों ज्योति पुरन, आबदा खान, शाहना कुरैशी, ज्योति शर्मा, अमिता कुमार, शबनम खान, कामिनी तिवारी, अंजना श्रीवास्तव, रत्ना रानी, डॉ. निमिशा, मोनिका सिंह, सुधा चंद्राकर, अशोक जोशी की उपस्थिति रही।

पारिवारिक परामर्श केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जा रहा है, जिससे समाज में पारिवारिक मूल्यों की रक्षा हो रही है और जिले में गंभीर घटनाओं की संभावना कम हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button